Thursday, February 26, 2026

मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी ट्रॉफी का अनावरण

 

मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी ट्रॉफी का अनावरण

दिव्यांँगजनो के सशक्तिकरण की दिशा में समावेशी भारत के निर्माण हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार मेजर ध्यानचंद दिव्यांँग हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन वाराणसी के बाबू आर एन सिंह स्पोर्ट कंपलेक्स परमानंदपुर में होने जा रहा है उसके ट्रॉफी का अनावरण आज संत नारायण पुनर्वास केंद्र में लिटिल स्टार (छोटे कद के खिलाड़ियों) ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग आ ई एस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल गुप्ता मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित श्री कांत मिश्रा जी ने किया

उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन के संयोजक डॉ उत्तम ओझा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद जी के पुत्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यान चंद होंगे

कार्यक्रम में अशोक चौरसिया, डॉ डी बी मिश्रा, राकेश पाण्डेय, महेंद्र सिंह रोहित गुप्ता, अरविंद चक्रवाल, डाँ सुनीता तिवारी, सुबोध राय, अनिल वर्मा, काजल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir