मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार, चार सड़कों का शिलान्यास व चार का लोकार्पण
मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनहित के विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग एवं विधायक विकास निधि से निर्मित व प्रस्तावित कुल आठ सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक विकास निधि के अंतर्गत ग्रामसभा दुदे में 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। वहीं चंदौली-बबुरी से चनहटा तक विशेष मरम्मत कार्य 15 लाख 30 हजार रुपये, टी-03 से सिकंदरपुर वाया पैतूआ मार्ग 29 लाख 42 हजार रुपये, जीटी रोड से सिरसी-हिनौती संपर्क मार्ग 19 लाख 24 हजार रुपये की लागत से कराया गया। इसके अलावा चंदौली से सेवई पट्टी होते हुए बिसौरी हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग पर 33 लाख 40 हजार रुपये, जीटी रोड से जसुरी संपर्क मार्ग 7 लाख 30 हजार रुपये, जीटी रोड से धुरिकोट संपर्क मार्ग 7 लाख 26 हजार रुपये तथा भिखारीपुर से शिवपुर होते हुए अकोढ़ा कला संपर्क मार्ग पर 78 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज होगा और आमजन को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, प्रमोद सिंह, अजय तिवारी, दिनेश गुप्ता, बबलू सिंह, अखिलेश तिवारी, उपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट






