Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

खबर का असर चांदपुर मामले में ADO पंचायत सख्त, प्रधान को 2 दिन का अल्टीमेटम, होगी कार्रवाई

चिरईगांव, वाराणसी। ग्रामसभा चांदपुर में ट्री-गार्ड न लगाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। यूपी 18न्यूज़ लाईव में खबर छपने के बाद विकास खंड चिरईगांव के ADO पंचायत कमलेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ग्राम प्रधान को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दो दिन के भीतर हर हाल में ट्री-गार्ड लग जाने चाहिए।

लापरवाही पर गिरेगी गाज

ADO पंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा (48 घंटे) के भीतर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड नहीं लगाए गए, तो इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना और विकास कार्य में बाधा माना जाएगा। ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मीडिया की पहल लाई रंग

बता दें कि सचिव चांदनी सिंह और प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर के बीच आपसी खींचतान के कारण ट्री-गार्ड का काम अटका हुआ था। सचिव द्वारा सामान उपलब्ध कराए जाने के बावजूद प्रधान प्रतिनिधि इस कार्य को दरकिनार कर रहे थे। इस लापरवाही को मीडिया द्वारा उजागर किए जाने के बाद अब प्रशासन ने “एक्शन मोड” में आते हुए सीधे जवाबदेही तय कर दी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir