Thursday, February 26, 2026

बबुरी सड़क चौड़ीकरण में PWD भूमि पर अवैध कब्जे से बवाल, सीओ मंजरी राव ने दी सख्त चेतावनी—अतिक्रमण हटेगा, विरोधियों पर कार्रवाई तय

बबुरी सड़क चौड़ीकरण में PWD भूमि पर अवैध कब्जे से बवाल, सीओ मंजरी राव ने दी सख्त चेतावनी—अतिक्रमण हटेगा, विरोधियों पर कार्रवाई तय

 

बबुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान PWD की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार डवक निवासी मंजूर पुत्र स्वर्गीय सूकरुला द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाली PWD भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसी को लेकर मंजूर और बृजेश मौर्या पुत्र स्वर्गीय गोविंद मौर्या के घरों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मंजूर की बहू अंजू आरा द्वारा पान की गुमटी रखने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्षों की महिलाओं की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डवक चौकी इंचार्ज ओपी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शांति भंग की आशंका को देखते हुए मंजूर पक्ष से दो लोगों और बृजेश मौर्या पक्ष से तीन लोगों को शांति भंग की धाराओं में थाने भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए PWD के जेई हर्ष सिंह, चुनार की क्षेत्राधिकारी (सीओ) मिस मंजरी राव तथा जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण की सीमा, PWD भूमि और किए गए अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ चुनार मिस मंजरी राव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर PWD की भूमि पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा डालेगा या विरोध करेगा, उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और जनहित के इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir