किशोरी शिक्षा, डिजिटल जानकारी और खेल से ही सशक्त होगा समाज
मुड़ादेव (काशी विद्यापीठ), वाराणसी
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर *किशोरी शिक्षा, डिजिटल जानकारी एवं खेल* विषय पर चल रहे सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान के तहत छठवें दिन, 22 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत मुड़ादेव में बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला किशोरी संगठन ने किया, जबकि सृजन सेवा ट्रस्ट, लठियां–बच्छाव, वाराणसी ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किशोरियों की शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और खेल गतिविधियाँ उनके मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला हैं। किशोरियों को समान अवसर और अधिकार दिए बिना समाज एवं देश का समग्र विकास संभव नहीं है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किशोरियों को शिक्षा, खेल, डिजिटल जानकारी, सम्मान और समान भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिला किशोरी संगठन की उर्मिला, मंजू, संगीता, बिंदु, बेबी, सीमा, सुषमा, अनिता, शिवानी एवं प्रिया सहित अनेक महिलाएँ और किशोरियाँ शामिल रहीं। वहीं सृजन सेवा ट्रस्ट से राजेश सिंह,प्रियंका, नेहा एवं बिंदु कुमारी ने वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के समापन पर किशोरियों को शिक्षा, डिजिटल ज्ञान और खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया गया।





