Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

लाल चौक में भारत इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर हाउस का भव्य उद्घाटन, किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर और दहेज सामग्री उपलब्ध

लाल चौक में भारत इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर हाउस का भव्य उद्घाटन, किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर और दहेज सामग्री उपलब्ध

 

रविवार को लाल चौक क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के बगल में भारत इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर हाउस का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। यह फर्नीचर हाउस विशेष रूप से गरीब बेटियों की शादी को ध्यान में रखते हुए कम दामों में अच्छी क्वालिटी का दहेज का सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर हाउस में बेड, अलमारी, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित घरेलू उपयोग की अनेक वस्तुएं किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सभी प्रकार का सामान सामान्य फुटकर बिक्री में भी प्राप्त किया जा सकता है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। दुकान में आधुनिक डिज़ाइन के साथ-साथ टिकाऊ और भरोसेमंद क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

फर्नीचर हाउस की एक और खासियत यह है कि यहां सागवान की लकड़ी से बने फर्नीचर भी ऑर्डर पर उपलब्ध कराए जाते हैं, जो मजबूती और लंबे समय तक चलने के लिए जाने जाते हैं। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला फर्नीचर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर निरंजन मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश सिंह, अनु राय, डब्ल्यू सिंह, विपिन सिंह, पनारु, असलम, रामअकबाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir