Saturday, April 18, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर श्री चन्द्रशेखर यादव ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जताई प्रतिबद्धता

77वें गणतंत्र दिवस पर श्री चन्द्रशेखर यादव ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जताई प्रतिबद्धता

चंदौली/मुगलसराय। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 380 विधानसभा मुगलसराय से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजवादी युवजन सभा चंदौली (उ०प्र०) के प्रदेश महासचिव श्री चन्द्रशेखर यादव जी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व को लोकतंत्र, संविधान और जनभागीदारी का महापर्व बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया।

अपने शुभकामना संदेश में श्री चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि भारत का संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्रदान करता है। गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम संविधान की मर्यादा की रक्षा करेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सद्भाव के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों के लिए संघर्षरत रही है। आज जरूरत है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि चंदौली और मुगलसराय क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन को वे अपना नैतिक दायित्व मानते हैं और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

अंत में श्री चन्द्रशेखर यादव ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र ही सशक्त भारत की पहचान है। उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir