वाराणसी: यूजीसी कानून के खिलाफ क्षत्रिय समाज का आक्रोश, बाइक रैली निकाल दर्ज कराया विरोध
वाराणसी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए प्रावधानों और कानूनों के विरोध में क्षत्रिय महासभा (युवा टीम) और स्वर्ण समाज ने वाराणसी की सड़कों पर उतरकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। सोमवार को क्षत्रिय महासभा युवा टीम के जिला अध्यक्ष अश्विनी सिंह के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
भगतुआ से गौरा बाजार तक शक्ति प्रदर्शन
यह विशाल रैली वाराणसी के भगतुआ क्षेत्र से प्रारंभ होकर गौरा बाजार तक गई। रैली में लगभग 150 से 200 बाइकों का लंबा काफिला शामिल था। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे वापस लेने या संशोधित करने की मांग की। रैली के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
रैली में जिला अध्यक्ष अश्विनी सिंह के साथ मुख्य रूप से सिंटू गुरु, अतुल सिंह, निशु सिंह, पंकज सिंह, रामबाबू, संदीप सिंह, संजय सिंह, आकाश सिंह, आशुतोष सिंह, अजय सिंह, हिमांशु सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, संन्दन सिंह और दिनेश सिंह चंदेल शामिल रहे। इनके साथ ही स्वर्ण समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग और क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों जांबाज कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“अधिकारों से समझौता नहीं” – अश्विनी सिंह
रैली को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने कहा कि यूजीसी के नए नियम समाज के एक बड़े वर्ग के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन कानूनों पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। स्वर्ण समाज के लोगों ने भी इस विरोध को अपना पूर्ण समर्थन दिया और एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।





