Thursday, February 26, 2026

बबुरी दुर्गा डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजा के साथ बच्चों में रहा उत्सव का माहौल

बबुरी दुर्गा डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजा के साथ बच्चों में रहा उत्सव का माहौल

बबुरी स्थित दुर्गा डिग्री कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस सादगी, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुबह ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान के समय उपस्थित सभी लोगों ने अनुशासन और सम्मान के साथ सहभागिता निभाई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में मां सरस्वती पूजा का भी आयोजन किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि की कामना की गई। पूजा के दौरान वातावरण शांत, भक्तिमय और सकारात्मक बना रहा। छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया, जिससे शिक्षा और संस्कार के प्रति उनकी आस्था झलकी।

कॉलेज में किसी प्रकार के सांस्कृतिक या मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन इसके बावजूद बच्चों और युवाओं में उत्साह और उल्लास साफ नजर आया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते दिखे और पूरे परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पुष्पा शंकर पाण्डेय, शिवाजी तिवारी, हिमांशु नारायण त्रिपाठी, हरिवंश तिवारी, बबीता गुप्ता, दीपमाला गुप्ता, अनामिका सिंह मौर्य, गायत्री त्रिपाठी, अजहरुद्दीन, प्रशांत कुमार सिंह, कार्तिकेय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

अंत में प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में उत्सव का माहौल बना रहा और 77वें गणतंत्र दिवस की गरिमा को बनाए रखते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

चंदौली बबुरी से ~शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir