Thursday, February 26, 2026

चंदौली के केशवपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, आदि हिंदू प्राइमरी पाठशाला में हुआ भव्य आयोजन

चंदौली के केशवपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, आदि हिंदू प्राइमरी पाठशाला में हुआ भव्य आयोजन

चंदौली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद चंदौली के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर स्थित आदि हिंदू प्राइमरी पाठशाला केशवपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी सौरभ कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बड़े बाबू सुजय कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार, शिक्षिका रेनू पांडे, अर्चना देवी (पूर्व सभासद व महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद चंदौली), प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सोनकर, डॉ. राजीव कुमार, मनोज कनौजिया, विद्यासागर, रामाश्रय राम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण अधिकारी सौरभ कुशवाहा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय और स्वतंत्रता की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा को जीवन का आधार बनाने और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने विद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों में देशभक्ति और संस्कारों का बीजारोपण आवश्यक है।

इस दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन में समस्त ग्राम एवं वार्डवासियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह कार्यक्रम सफल और यादगार बन गया।

चंदौली बबुरी से ~शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir