Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चिरईगाँव: निपुण ब्लॉक बनाने के संकल्प के साथ ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का सफल आयोजन

वाराणसी।

ब्लॉक संसाधन केन्द्र चिरईगाँव में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों हेतु एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश मौर्य ने शिक्षा के उत्थान में जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता को अनिवार्य बताते हुए सभी से विद्यालयों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक गाँव के विकास रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं, और जब ये दोनों मिलकर चलेंगे तभी हमारा विद्यालय एक ‘आदर्श विद्यालय’ बन पाएगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने प्रधानाध्यापकों को मोटिवेट करते हुए कहा कि शिक्षण के स्तर को इतना ऊँचा ले जाना है कि गाँव का हर बच्चा गर्व से कह सके कि वह सरकारी स्कूल का छात्र है। उन्होंने जोर दिया कि विद्यालय की भौतिक संरचना, कायाकल्प और बाउंड्री वॉल जैसे कार्यों में ग्राम प्रधान की भूमिका एक अभिभावक की है। मैम ने पूरे ब्लॉक के बच्चों को निपुण बनाने का आह्वाहन किया।

कार्यक्रम में ए.आर.पी. सामाजिक विषय श्री उमेश त्रिपाठी ने विभागीय योजनाओं व ARP गणित श्री श्रीनिवास सिंह ने निपुण असेसमेंट के विषय में विस्तार से जानकारी दी। PLC member के रूप में डॉ. मनीष कुशवाहा और आलोक मौर्य ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सफल संचालन ARP विज्ञान श्रीमती रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir