चिरईगांव (वाराणसी): निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और जन-समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खंड चिरईगांव के दो केंद्रों पर ‘शिक्षा चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकुल मुस्तफाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय छितौना तथा संकुल गोबरहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामचंदीपुर में आयोजित हुआ।
निपुण बच्चों के चेहरे पर दिखी चमक
कार्यक्रम के दौरान दोनों संकुलों के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 व 2 के उन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने ‘निपुण लक्ष्य’ को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ा गया।
उत्कृष्ट शिक्षकों का उत्साहवर्धन
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय स्तर पर नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्रीमती प्रीती सिंह एवं उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री ज्योति भूषण त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी श्री श्रीनिवास सिंह व श्री रविन्द्र यादव ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में महिला शिक्षक संघ से श्रीमती सरिता पांडेय व श्रीमती कल्पना तिवारी, नोडल शिक्षक संकुल श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री राकेश कुमार तिवारी, सचीन्द्र जी, संतोष कुमार, जितेंद्र जी, सुनील कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार तिवारी, शिक्षा गुप्ता, रीता जी, नंदलाल जी, गोविन्द यादव, महेन्द्र लाल, आभा तिवारी, मीनू जी, रुखसाना बेग़म, अनूप तिवारी, प्रवीण पटवर्धन, संजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
“शिक्षक और अभिभावक के साझा प्रयास से ही हम बच्चों को निपुण बना सकते हैं। आज सम्मानित होने वाले छात्र और शिक्षक अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” > — श्रीमती प्रीती सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी, चिरईगांव)





