Thursday, February 26, 2026

अभिषेक दिवस पर अघोराचार्य का आव्हान : समाज और राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

अभिषेक दिवस पर अघोराचार्य का आव्हान : समाज और राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

10 फ़रवरी को रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोर पीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में ‘अभिषेक दिवस’ के अवसर पर बोलते हुए अघोर पीठ के वर्तमान (11वें) पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने अपने आशीर्वचन में लोगों से सार्थक जीवन जीते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की । आशीर्वचन में बोलते हुए अघोराचार्य ने कहा कि

“परम पूज्य माँ गुरु, उपस्थित माताएं, धर्म बंधुओं और प्यारे बच्चों ….

सर्वप्रथम मैं बुढ़ऊ बाबा, जैसा कि आप जानते हैं उनका आज निर्वाण दिवस है, को नमन करता हूँ । आप लोग भी सुबह से ही पूजा-पाठ -अर्चना में लगे हुए हैं, दर्शन पूजन कर रहे हैं और इस परिसर मौज़ूद सभी समाधियों को अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित कर हैं । बंधुओं ! आप यहां आते हैं तो कुछ लेकर जाएं । यहाँ की अनगिनत रश्मियों से कुछ ऐसा मांगे, जो सार्थक भी हो । अपने जीवन को खाने, सोने और उदरपूर्ति तक ही सीमित न रखें । आज हमारा समाज और राष्ट्र विषम परिस्थितियों से गुज़र रहा है । ऐसी स्थिति में समाज और राष्ट्र को आप सभी के सहयोग की ज़रूरत है । आप का छोटा-छोटा सा सार्थक प्रयास, समाज और राष्ट्र निर्माण में, अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है । आप इस दिशा में विचार करें । अन्यथा यही होगा कि आप आए-खाए-पिए और चले गए । इसलिए आप यहाँ से जब अपने-अपने घरों को जाएँ तो सकारात्मक और रचनात्मक विचारों को अपने साथ लेकर जाएं और लोगों को भी बताएं । और तभी हम सब एक अच्छे समाज और राष्ट्र की परिकल्पना कर सकते हैं । मैं यहां सभी समाधियों की तरफ़ से और अपनी तरफ़ से आप सभी को ढेर सारा आशीर्वाद देता हूँ” ।

 

जय माँ गुरु, जय माँ सर्वेश्वरी ।

 

संजय सिंह

मीडिया प्रभारी

‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir