Thursday, February 26, 2026

सामूहिक सहभागिता से सशक्त पंचायत की ओर

सामूहिक सहभागिता से सशक्त पंचायत की ओर

 

स्टेक होल्डर समन्वय बैठक में ग्राम विकास पर सार्थक मंथन

 

बच्छाव/काशी विद्यापीठ, वाराणसी।

दिनांक 12फरवरी 2026

ग्राम पंचायत के समग्र विकास एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सृजन सेवा ट्रस्ट, लठियां बच्छाव (वाराणसी) द्वारा स्टेक होल्डर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के परिचय और प्रेरणा गीत से शुरू की गई।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए सृजन सेवा ट्रस्ट से राजेश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत का सशक्त विकास तभी संभव है जब सभी हितधारक मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, मनरेगा, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य वक्ता लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह ने महिलाओं एवं किशोरियों की पंचायत स्तर पर बढ़ती भागीदारी, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान एवं नामांकन तथा सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी, अम्बेडकर एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी ग्राम स्वराज और समानता आधारित समाज निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

चर्चा सत्र में प्रतिभागियों ने जमीनी चुनौतियों को साझा किया तथा सामूहिक कार्ययोजना बनाने का संकल्प लिया। अंत में ग्राम पंचायत को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं सहभागितापूर्ण बनाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में बेटाबर,टिकरी,कुरुहुवा,बच्छाव,करसड़ा, नरउर, मुड़ादेव ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,आशा , आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, पंचायत सहायक,पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह,संगठन सदस्यों की भागीदारी रही ।जिसमें मुख्य रूप से सुशील यादव, सुरेंद्र कुमार, ग्रामपंचायत बेटावर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंजली,रीना राजभर,समेत दर्जनों महिला पुरुष और सृजन सेवा ट्रस्ट से राजेश बिंदु कुमारी की भागीदारी रही।

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका जी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन नेहा जी द्वारा किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir