Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

20 एवं 21 फरवरी 2026 को वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल ग्राउंड पर

20 एवं 21 फरवरी 2026 को वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल ग्राउंड पर आयोजित होने वाली भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री अजित वाडेकर जी की स्मृति में अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी के लिए आज अटल अजीत मेमोरियल ट्रॉफी का अनावरण काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कीड़ा परिषद के महासचिव प्रो ए के नेमा ने एम्फीथियेटर स्थित कार्यालय में किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रो डॉ ए के नेमा ने कहा कि यह ट्रॉफी सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है यह दिव्यांगजनों के हौसलों के संघर्ष की ट्रॉफी है जिस प्रकार से विषम परिस्थितियों में अपूर्ण अंग होने के बावजूद ये शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने बताया कि यह ट्रॉफी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया के सहयोग से दो राज्यों उत्तर प्रदेश व बिहार के मध्य खेली जाएगी इसमें कुल तीन मैच होंगे, 20 फरवरी को दो मैच तथा 21 को फाईनल मैच खेला जाएगा तथा खिलाड़ियों को इनाम और पुरस्कार दिया जाएगा। हम खेलों के माध्यम से दिव्यांगजनों के अंदर आत्मविश्वास जगाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन पिछले 10 वर्षों से करते आ रहे हैं।
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि खेल के माध्यम से हम दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार करते जा रहे हैं हमारा लक्ष्य है दिव्यांगजनों को 2047 के विकसित भारत में उनको महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करना और उन्हें भी राष्ट्र की मुख्य धारा में सम्मिलित करना है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सुबोध राय, सह संयोजक अभिषेक पांडेय तथा मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir