Thursday, February 26, 2026

हास्य की फुहार से सजा फगुआ महोत्सव-

प्रेस विज्ञप्ति

 

हास्य की फुहार से सजा फगुआ महोत्सव-

 

वाराणसी आज अस्सी लंका रोड स्थित होटल किंग्स बनारस में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् के 19 वें स्थापना दिवस पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नव निर्माण सेवा ट्रस्ट व रसवर्षा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में फगुआ महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के सह निदेशक अशोक कुमार पांडेय विशिष्ट अतिथि तिब्बती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर.के उपाध्याय, श्री काशी अग्रवाल समाज के पूर्व सभापति अशोक जी अग्रवाल, डी. ए. वी. पी.जी. कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि व रसवर्षा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चकाचौंध ज्ञानपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के जाने माने कवियों ने अपनी हास्य की फुहार से फगुआ महोत्सव में उपस्थित जन समुदाय को गुदगुदा कर लोट पोट कर दिया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में मुख्य रूप से ऋतु दीक्षित, मधुबाला सिंह, सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध, नागेश शांडिल्य, राम नरेश नरेश, मधुलिका राय, झरना मुखर्जी, गणेश सिंह प्रहरी, वीरेंद्र पांडेय, डॉ सुभाष चंद्र, मधुबाला राय, डॉ जय प्रकाश मिश्र, डॉ बिजेंद्र नारायण द्विवेदी शैलेश ने एक से बढ़कर अपनी रचनाएं सुनाई। कवि सम्मेलन का संचालन गोपाल केशरी ने किया। अतिथियों का स्वागत नव निर्माण सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष नूतन सिंह, रसवर्षा संस्थान के अध्यक्ष चकाचौंध ज्ञानपुरी यू. पी.18 न्यूज के संपादक काली शंकर उपाध्याय एवं उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम , स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके संस्था द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को यू. पी. गौरव व सनातन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जिसमें प्रमुख रूप से अनिल कुमार मिश्रा, डॉ रंजू कुमारी चौरसिया, श्रीमती वैदेही सिंह, पूजा सिंह, डॉ उदय शंकर भगत, डॉ हरदत्त शुक्ला, डॉ राकेश पांडेय ‘योग ऋषि’, श्रीमती प्राची अस्थाना, अंजली अग्रवाल, अमन कबीर, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद शारिक, विकास शुक्ला, डॉ लक्षिता वार्ष्णेय, विपिन कुमार त्रिपाठी, सुषमा शुक्ला प्रमुख रही कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन नूतन सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय कुमार, मनोज कुमार पाठक, प्रेम नारायण सिंह, डॉ वीरेंद्र मिश्रा, विश्वास जायसवाल, डॉ दशरथ पवार, आशीष मोदनवाल, राजेश दुबे, पारस नाथ, स्वेता दुबे, विनय मिश्र, हर्ष चतुर्वेदी, पवन चौधरी, प्रभु केशरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

निवेदक

 

राजेश मिश्रा

संयोजक

7985728770

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir