Thursday, February 26, 2026

स्वास्थ्य उपकेंद्रों की हकीकत जानने चिरईगांव पहुंची स्टेट रिसर्च टीम*

*चिरईगांव/वाराणसी*   स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने को स्टेट रिसर्च टीम रविवार को जनपद के चिरईगांव विकास खण्ड पहुंची।अधिकारियों की टीम में शामिल प्रयागराज के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अंकुश दूबे व डीपीएम विनोद कुमार सिंह ने पीएचसी की ओपीडी,दवा भण्डार, कोल्ड चेन, लैब रूम,प्रसव कक्ष सहित सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव दिये।टीम ने क्षेत्र के छितौनी, कादीपुर,कमौली, सोनबरसा,कोदोपुर, उमरहां, जाल्हूपुर स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं बच्चों के टीकाकरण अभियान, तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से लाभार्थियों के ड्यूलिस्ट की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार तक जांच पड़ताल पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।

इस दौरान पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार वर्मा, एचईओ डॉ मानसी गुप्ता,बीसीपीएम अशोक कुमार, बीपीएम सरिता सहित सम्बंधित उपकेंद्रों की एएनएम,आशा कार्यकर्त्री उपस्थित रहीं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir