*चिरईगांव/वाराणसी-*देश की डबल इंजन की सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए ऐसे हर सम्भव प्रयास कर रही है जिससे खिलाड़ियों के उत्थान मे कोई बाधा उत्पन्न न हो।खेल जगत में यदि कोई एक खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है तो उससे पूरी पीढ़ी प्रेरित होकर आगे बढ़ती है और देश का नाम रोशन होता है।उक्त बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने क्षेत्र के एसएसआई पब्लिक स्कूल चौबेपुर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव “उमंग-3 ” के दूसरे दिन मंगलवार को अपने सम्बोधन के दौरान कही।बतौर मुख्य अतिथि खेल महोत्सव को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह कहावत प्रचलित थी कि “खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब,पढ़ोगे-लिखोगे तो होगे नवाब” लेकिन मौजूदा समय में यह सोच पूरी तरह बदल चुकी है। आज खेल जगत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का एक बड़ा और सशक्त माध्यम बन चुका है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार किया जा रहा है,जो शीघ्र ही खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रत्येक विकास खण्ड में ब्लॉक स्तर पर आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रहे।
संस्था के प्राचार्य आर.पी. शाही ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
*इनकी रही उपस्थिति -*
खेल महोत्सव में संस्था के चेयरमैन अमित कुमार सिंह “सन्नी” एवं अनुज सिंह ने खेल महोत्सव उमंग-3 में प्रतिभाग करने वाले गणमान्य नागरिकों व अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।इस दौरान अतुल सिंह,टुनटुन सिंह,बीरबहादुर सिंह “जेलर”,प्रधान संघ के अध्यक्ष लालबहादुर पटेल,राजेश उपाध्याय, देवमणि त्रिपाठी, अवनीश पाठक,शिवपूजन चौबे,हवलदार सिंह,राजेश चौबे,अजय चौबे,आदि उपस्थित रहे।







