Thursday, February 26, 2026

विषय : थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा गुमशुदा को सकुशल तलाश किया गया

कार्यालय

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी

 

प्रेस नोट

दिनांक : 25.02.2026

 

विषय : थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा गुमशुदा को सकुशल तलाश किया गया

 

आज दिनांक 25.02.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस के उ0नि0 श्री मधुसूदन त्रिपाठी (हल्का प्रभारी प्रथम) तथा म0उ0नि0 अनुजा गोस्वामी (मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी) एवं उनकी टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदा रिंकी पुत्री जिया लाल, निवासिनी ग्राम त्रिभुवनपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष को थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम त्रिभुवनपुर स्थित श्यामा माता मंदिर के पास से सकुशल बरामद किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.02.2026 को उक्त गुमशुदा अपने माता-पिता से नाराज़ होकर बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत भी कोई जानकारी प्राप्त न होने पर गुमशुदा के पिता की तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई थी।

 

उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु उ0नि0 श्री मधुसूदन त्रिपाठी एवं मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir