कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
प्रेस नोट
दिनांक : 25.02.2026
विषय : थाना जंसा पुलिस द्वारा गुमशुदा को तलाश कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
आज दिनांक 25.02.2026 को थाना जंसा पुलिस के उ0नि0 पवन कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा तथा म0उ0नि0 नेहा सिंह(मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी) व उनकी टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदा पूजा पटेल पुत्री हीरावती देवी, निवासी जलालपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष, को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.02.2026 को उक्त गुमशुदा अपने माता-पिता से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर गुमशुदा के माता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर गुमशुदगी दर्ज की गई।
तलाश हेतु उ0नि0 पवन कुमार व मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए उक्त गुमशुदा को बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी







