रोहनिया विधायक व पुलिस आयुक्त ने रोहनिया थाना के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
10 करोड़ लागत से जी 2 मॉडल का बनेगा रोहनिया थाना व एसीपी कार्यालय
रोहनिया। विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल तथा पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बुधवार को रोहनिया थाना हेतु पुनर्निर्माण होने वाले भवन का विधिवत पूजन अर्चन के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।रोहनिया विधायक ने बताया कि अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए रोहनिया थाना काफी जर्जर हो गया था जिसे तोड़कर उसका पुनर्निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। जो 10 करोड़ की लागत से बन रहा जी 2 मॉडल का रोहनिया थाना जो लगभग 8 से 12 महीनों में बनकर तैयार होगा।पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि थाने के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जनता को किसी प्रकार की असुविधा महसूस न हो।जिसमे महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत साइबर हेल्प डेस्क और एसीपी कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा।वाराणसी में 6 नए थाने बन रहे हैं, जिनमें फूलपुर, लालपुर, पांडेयपुर और रोहनिया शामिल हैं। पुलिस लाइन में 196 जी2 टाइप के नए निर्माण हो रहे हैं। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने किया।कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार,एडीसीपी वरुणा जोन नीतू, अंडर ट्रेनिंग आईपीएस मानसी, एसीपी संजीव शर्मा,रोहनिया व्यापार संघ अध्यक्ष दसमी यादव, डॉ नरेंद्र पटेल ,डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,अजीत पटेल, डॉ उमेश पटेल,मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, सहायक अभियंता एम के नायक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








