सेवा में
संपादक महोदय वाराणसी
विषय सर सुंदरलाल हॉस्पिटल इमरजेंसी वार्ड में स्टेचर की कमी एवं घटिया व्यवस्था के दुरूस्त करने के संबंध में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया
महोदय: सर सुंदरलाल चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग में ब्रेन हेमरेज के मरीज श्यामदेई 65 वर्ष की महिला जिनका हालत बहुत नाजुक था दिनांक 29.8.2021 समय लगभग 2:30 बजे के आसपास लेकर सर सुंदरलाल हॉस्पिटल इमरजेंसी वार्ड में आई स्ट्रेचर ना मिलने की वजह से मरीज को 30 मिनट तक एंबुलेंस में ही रहना पड़ा स्ट्रेचर मांगने पर पता चला की स्ट्रेचर है ही नहीं सामने10-15 के संख्या में स्टेचर टूटे पड़े थे अंदर डाक्टर से जाकर बताया गया तो डॉक्टर साहब ने कहा कि स्ट्रेचर पर ही मरीज का इलाज होगा किसी तरह लगभग 1 घंटे बाद स्ट्रेचर मिलने पर इलाज शुरू तो हुआ लेकिन तब तक मरीज की स्थिति इतनी खराब हो गई कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई एक बेटे ने अपनी मां को बस इसलिए हमेशा के लिए खो दी कि आप के यहां स्ट्रेचर नहीं था अगर समय से उनका इलाज होता तो शायद वो बच जाती अतः चिकित्सा अधीक्षक महोदय आपसे निवेदन है इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचरो की संख्या बढ़ाई जाए ताकि इसके अभाव में और किसी मरीज को अपनी जान ना गवानी पड़े व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए नहीं तो हम समाजवादी साथी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे महानगर महासचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ अमन यादव के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया मौके बीएचयू इकाई अध्यक्ष राहुल यादव कुंवर विक्रम चौहान राधेश्याम यादव विकास छात्र बीएचयू पवन आजाद अवनीश विश्वजीत शुभम बीएचयू छात्र उपस्थित थे ।।
अमन यादव
महानगर महासचिव
पिछड़ा प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी
वाराणसी 9044787876
UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट





