Saturday, April 18, 2026

यातायात पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी

सख्या:06/2026 दिनांक: 25.02.2026

 

प्रेस नोट / ट्रैफिक एडवाइजरी

 

यातायात पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी

 

मा० राज्यपाल महोदया, उ०प्र० के कमिश्नरेट वाराणसी आगमन /भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं नगरवासियों के सुगम यातायात के लिए यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा निम्न एडवाइजरी अनुरोध सहित जारी की जाती है-

 

1- दिनांक 26.02.2026 को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक सामनेघाट पुल पर मालवाहक वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा।

 

2- दिनांक 26.02.2026 को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक पीएसी लिराहा से रामनगर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा, इन्हे पंचवटी तिराहा की डायवर्ट किया जागेया जहाँ से लंका मैदान, टेंगरा मोड होते हुए अपने गन्तव्य के जायेगें।

 

3- दिनांक 26.02.2026 को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक टेंगरा मोड़ तिराहा से रामनगर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन बन्द रहेगा, इन्हे लंका मैदान की डायवर्ट किया जागेया जहाँ से पंचवटी तिराहा, पीएसी तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य के जायेगे।

 

4- वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर तिराहा, जे०पी० मेहता तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।

 

5- वी०बी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय गोलघर कचहरी से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो अर्दली बाजार होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।

 

6- वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय जे०पी० मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर, भोजुबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को सेन्ट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल जेल शिवपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।

 

7- बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय अम्बेडकर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे जे०पी० मेहता तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल जेल शिवपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।

 

8- बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय गोलघर कचहरी से किसी भी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा इन वाहनों को एल०टी० कालेज रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जो एल०टी० कालेज रोड़ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

 

9- बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कचहरी चौराहा /पाण्डेयपुर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

10-वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय हिमाशु मोड तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को हिमांशु मोड से दीनदयाल अस्पताल रोड पाण्डेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो दीनदयाल अस्पताल/ पाण्डेयपुर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगे।

 

11-वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय ताडीखाना तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

12-वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय पाण्डेयपुर ओवरब्रिज से किसी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

13-वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय बीएचयू चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को भगवानपुर मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

14-वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय भगवानपुर मोड़ से किसी प्रकार के वाहन को ट्रामा सेन्टर की तरफ नही जाने दिया जायेगा।

 

15-बी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय ट्रामा सेन्टर से किसी प्रकार के वाहन को सामनेघाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

16-वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय सामनेघाट पुल से किसी प्रकार के वाहन को शास्त्री चौक रामनगर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

17-वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय शास्त्री चौक, रामनगर से किसी प्रकार के वाहन को रामनगर चौराहा / सामनेघाट पुल की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

 

18-वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय रामनगर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को टेंगरा मोड़। शास्त्री चौक की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे पंचवटी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

 

19-वी०वी०आई०पी० के आगमन प्रस्थान के समय टेंगरा मोड़ से किसी प्रकार के वाहन को रामनगर चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा।

 

उपरोक्त मार्ग से कार्यक्रम समाप्ति तक असुविधा से बचने के लिए सर्व सम्बन्धित से यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी विनम्र अपील करती है कि उपरोक्त एडवाइजरी का पालन करने का कष्ट करें।

 

दिनांकः फरवरी, 2026

 

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कमिश्नरेट वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir