आमंत्रण पत्र
अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी द्वारा महाश्मशान पर “माँ जगदंबा की पालकी यात्रा व भगवान शिव का यजुर्वेदीय यात्रा” का आयोजन 27 फरवरी 2026 को –
आदरणीय,
हर्ष के साथ सूचित करते हैं कि सामाजिक,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी द्वारा महाश्मशान हरिश्चंद्र घाट पर आयोजित मसाने की होली में आयोजित माँ जगदंबा की पालकी यात्रा , भगवान शिव का यजुर्वेदीय रुद्राभिषेक , भस्म आरती एवं श्मशान की होली* का आयोजन किया गया है।
जिसे सदैव की तरह अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर “कपाली बाबा” द्वारा विधि विधान पूर्वक किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल – हरिश्चंद्र घाट वाराणसी, 👉दिनांक – 27 फरवरी 2026, शुक्रवार, 👉समय – अपरान्ह 10.00 बजे से
इस अवसर पर आप सभी सम्मानित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब चैनल चैनल के पत्रकार व छायाकार बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार संकलन कर प्रकाशित करने की कृपा करें।
निवेदक
अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी
मो.- 9838789179, 9453499979





