Saturday, April 18, 2026

कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली में एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली में किसान मेला का आयोजन

चन्दौली, 26 फरवरी 2026 – कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में आज एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मिलेट्स रेसिपी विकारा उपभोक्ता जागरूकता और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स पटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती और नवीन कृषि यंत्रों के बारे में जागरूक किया। डा० अभयदीप गौतम, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली ने मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी और उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मिलेट्स से सम्बन्धित रेसिपी का बी०डी० फीड्स, होटल रमाडा, अशोक इन्टर कालेज, बबुरी, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, विश्वामित्र ग्रामोद्योग, कानपुर द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। चयन समिति द्वारा स्टालों पर लगे रेसिपी के टेस्ट के आधार पर बी०डी० फीड्स को प्रथम, होटल रमाडा को द्वितीय एव श्री वि‌ठ्ठलदास, प्रगतिशील कृषक को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसान भाईयों से श्री अन्न की खेती करने की अपील की और दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक श्री दीनानाथ श्रीवास्तव व अन्य कृषक उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir