Saturday, April 18, 2026

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का सिर काटने वाले को 21 लाख का इनाम

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का सिर काटने वाले को 21 लाख का इनाम

 

त्रिशक्ति सेवा फाउण्डेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका, नागरिकता रद्द करने और कड़ी कार्रवाई की मांग

 

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद सामाजिक और राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बयान के विरोध में रविवार को वाराणसी में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना का पुतला फूंका। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी और वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने ऐलान किया कि जो व्यक्ति मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे हिंदू युवा वाहिनी की ओर से 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

शहर के मैदागिन चौराहे पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और प्रशासन से उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है और इससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन से मौलाना अब्दुल्ला सलीम की नागरिकता रद्द करने की मांग भी की। साथ ही यह भी घोषणा की कि जो व्यक्ति मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे हिंदू युवा वाहिनी की ओर से 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया। इस मौके पर नि0 वर्तमान जिला कोषाध्यक्ष नवीन कश्यप, नि0 वर्तमान महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नि0 वर्तमान महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, विनय जायसवाल, नि0 वर्तमान महानगर मिडियाप्रभारी अश्वनी गुप्ता, नि0 वर्तमान महानगर उपाध्यक्ष विनय चौरसिया, उमेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, नि0 वर्तमान महानगर मंत्री नीतीश रौनक, कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, दिनेश अग्रहरि एवं 12 मंडल इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे।।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir