Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहव्यापी अभियान

प्रेस विज्ञप्ति

करसड़ा,काशी विद्यापीठ

विषय: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहव्यापी अभियान

:महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित

महिला नेतृत्व से ही सामाजिक आर्थिक बदलाव सम्भव

 

वाराणसी, 9 मार्च — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला नेतृत्व: सामाजिक-आर्थिक प्रभाव” विषय पर महिला किशोरी संगठन के नेतृत्व में और सृजन सेवा ट्रस्ट के सहयोग से करसड़ा अम्बेडकर मंदिर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत महिलाओं को गाँव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता में महिलाओं के योगदान को भी रेखांकित किया गया। इस अवसर पर महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले, अम्बेडकर जी के योगदान को याद करते हुए महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।महिलाओं और किशोरियों द्वारा शिक्षा और संगठन सम्बन्धी नुक्कड़ नाटक और गीत भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं और सृजन सेवा ट्रस्ट से प्रियंका बिंदु कुमारी,नेहा की भागीदारी रही । कार्यक्रम का संचालन नेहा ने और विषय प्रवेश प्रियंका जी ने किया।

अंत में महिलाओं ने बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir