Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. संध्या यादव

महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. संध्या यादव

 

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. संध्या द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को “फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ” विषय पर पी.पी.टी के माध्यम से जानकारी प्रदान किया गया।

 

महाविद्यालय की सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने डॉ. संध्या यादव को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा पौधा देकर उनका सम्मान किया।

 

सोफिया खानम जी ने वाचिक स्वागत करते हुए डॉ. संध्या यादव के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।

 

संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय तथा संचालन अल्पा तिवारी ने किया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक गुप्ता, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा आदि लोग मौजूद रहें।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir