Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

प्रेस विज्ञप्ति

करसड़ा, काशी विद्यापीठ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहव्यापी अभियान कार्यक्रम के चौथे दिन

विषय: सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी, 10 मार्च। महान समाज सुधारक और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि के अवसर पर महिला किशोरी संगठन के नेतृत्व में तथा सृजन सेवा ट्रस्ट के सहयोग से ग्राम पंचायत मुड़ादेव में महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके द्वारा महिला और किशोरी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उस समय समाज में प्रचलित कुरीतियों और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए लड़कियों की शिक्षा की मजबूत नींव रखी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा महिलाएँ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, छोटे-छोटे व्यवसायों के संचालन तथा मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मिलने वाले रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

इसके साथ ही कृषि, डेयरी, पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर भी चर्चा किया गया।

इस अवसर पर सृजन सेवा ट्रस्ट से प्रियंका, नेहा सहित दर्जनों महिलाओं और किशोरियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन नेहा ने किया तथा विषय प्रवेश प्रियंका जी व धन्यवाद ज्ञापन नेहा जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का सकल्प लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir