Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी

प्रेस नोट

दिनांक – 10.03.2026

विषयः– थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी

 

दिनांक 09.03.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा उपनिरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0– 085/2026, धारा 137(2)/87/352/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त वारिश हाशमी पुत्र जाकिर हाशमी, निवासी हरहुआडीह, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 09.03.2026 को थाना बड़ागांव पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। साथ ही वादी द्वारा अभियुक्त के परिजनों से संपर्क करने पर उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त

गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir