Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान दो घंटा वाहनों का आवागमन रहा बाधित

हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान दो घंटा वाहनों का आवागमन रहा बाधित

 

हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार,राहगीर हुए परेशान

 

रोहनिया।मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर राहगीरों को पैदल चौराहा पार करने हेतु बनाये जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान क्रेन द्वारा सेटिंग करते मंगलवार की भोर से 7 बजे सुबह तक लगभग दो घंटा हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जिससे हाईवे तथा सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी जिसके दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए बगल में पहले से ही नीचे जमीन पर लोहे के गटर को कर्मचारियों द्वारा वेल्डिंग कर दो भागों में बनाया गया था जिसे हाईवे पर बनाए गए पिलर पर रखकर सेटिंग करने के लिए कर्मचारियों ने वाहनों का आवागमन रोक कर चार क्रेन की मदद से कुशलता पूर्वक हाईवे के दोनों तरफ बने लोहे के पिलर पर सेटिंग किया गया।इस दौरान लगभग दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir