Saturday, October 17, 2026

BHU में बैंक के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

BHU में बैंक के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

 

लंका थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा (IMS ब्रांच) के बाहर से सोमवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित संतोष यादव ने बताया कि वह सुबह लगभग 11:00 बजे बैंक के काम से गए थे। जब वे 11:30 बजे वापस लौटे, तो उनकी बाइक पैशन प्रो (UP 65 BR 0586) गायब थी।

 

काफी खोजबीन के बाद जब बैंक के CCTV कैमरे खंगाले गए, तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के अनुसार, चोरी की घटना सुबह 11:22: बजे हुई है। पीड़ित ने इस संबंध में लंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से उचित कार्यवाही और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir