Sunday, April 19, 2026

हेल्पलाइन (9670705555) पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसओजी-2 द्वारा अनैतिक देह व्यापार का किया गया पर्दाफाशा

पुलिस उपायुक्त (अपराध), गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी

 

प्रेस नोट

 

दिनांक: 22.03.2026

 

विषयः हेल्पलाइन (9670705555) पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसओजी-2 द्वारा अनैतिक देह व्यापार का किया गया पर्दाफाशा

 

➤ श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल नहोदय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में थाना राजातालाब व एसओजी-02 की सयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

 

> उक्त हेल्प लाइन नम्बर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कचनार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित “औरा हेवन स्पा पर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है।

 

➤ दबिश के दौरान अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 03 महिलाओं सहित 02 ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

➤ मौके से कुल आरएस10,400/- नगद, 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 03 अदद अनयूज्ड कंडोम बरामद किए गए।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

 

➤ मोहम्मद कैश पुत्र सोहेब अहमद निवासी कल्लीपुर, थाना मिर्जामुराद, उम्र 26 वर्ष (ग्राहक)

 

> प्रदीप कुमार पटेल पुत्र शिवधनी पटेल निवासी साधु कुटिया कालीपुर, थाना मिर्जामुराद, उम्र 22 वर्ष (ग्राहक)

 

03 महिलाएं

 

> प्रारंभिक जांच में भवन स्वामी की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, स्पा संचालक सहित एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार पाए गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

 

➤ वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र जम्मू प्रसाद निवासी ग्राम केवली पहेलियापुर, थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर एवं सत्यवीर भारती पुत्र राजकुमार भारती (स्पा संचालक) की तलाश जारी है।

 

आज दिनांक 22.03.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए थाना राजातालाब क्षेत्र स्थित थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कचनार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित “औरा हेवन स्पा पर में संचालित अनैतिक देह व्यापार का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। सूचना की पुष्टि के उपरांत टीम ने तत्काल दबिश देकर मौके से अवैध गतिविधियों में संलिप्त 03 महिलाओं सहित 02 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। कुल आरएस10,400/- नगद, 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 03 अदद अनयूज्ड कंडोम बरामद किए गए। प्रकरण में धाना राजातालाब पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अकुश सुनिक्षित हो सके।

 

मीडिया सेल

 

पुलिस उपायुक्त (अपराध), कमिश्नरेट वाराणसी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir