Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

24 मार्च को वरुणा तट के शास्त्री घाट पर सजेगा जवनका मंगल का 20 वा मंच 

24 मार्च को वरुणा तट के शास्त्री घाट पर सजेगा जवनका मंगल का 20 वा मंच 

25 दिव्यांग जनों समेत 51 विशिष्ट हस्तियों का होगा सम्मान पत्रकार वार्ता में लोक चेतना अध्यक्ष का ऐलान

 

वाराणसी पिछले 26 वर्षों से सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों का संचालन करते आ रही सामाजिक संस्था लोक चेतना वरुणा नदी की स्वच्छता निर्मलता के लिए अनवरत अभियान चलाने के साथ ही वरुणा नदी को समर्पित जवनका मंगल सांस्कृतिक वरुणा महोत्सव का आयोजन होली त्यौहार के पश्चात तीसरे मंगल वार को वरुणा तट स्थित शास्त्री घाट पर प्रति वर्ष कराती आ रही है जो इस वर्ष 24 मार्च को आयोजित है रविवार को शास्त्री घाट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक लोक चेतना। अध्यक्ष के के उपाध्याय ने कहा कि तीनों लोकों से न्यारी भोलेनाथ की नगरी काशी धर्म मोक्ष ज्ञान के साथ सांस्कृतिक राजधानी भी है हमारी नदिया भी सनातन संस्कृति की अभिन्न अंग है नदियों के तट पर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होने से भी उनकी महत्ता में इजाफा होता है इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लोक चेतना संस्था ने एक वर्ष में आदि नदी वरुणा के तट पर बृहद सांस्कृतिक महोत्सव जवनका मंगल का आयोजन और वरुणा देवदीपावली कराती रही है उन्होंने बताया कि इस आयोजन में काशी सहित पूर्वांचल से स्थापित और उद्यमान कलाकार हिस्सा लेते है सायं पांच बजे से 30 कवियों द्वारा काव्य पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी वरुणा आरती दीप प्रज्वलन शिव पार्वती नृत्य लीला ग्रुप नृत्य ग्रुप तबला जुगल बंदी गायन के साथ कुल 32 कार्यक्रमों की धमाकेदार प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी इस वर्ष 25 दिव्यांग जनों समेत 51 विशिष्ट हस्तियों को जवनका मंगल सम्मान दिए जाने का लोक चेतना अध्यक्ष ने ऐलान करते हुए कहा कि कार्यक्रम कुछ खास आकर्षण नहीं होगा बल्कि कलाकारों की हर प्रस्तुति खास आकर्षण बनी रहेगी

प्रेस वार्ता में प्रधान महासचिव कैलाश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री निशांत बरनवाल, मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप राय, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, लोक चेतना मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह, महानगर अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गौरव केशरी

भी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir