प्रकाशनार्थ————- वरुणा तट पर दर्शकों को खूब रिझाया जवनका मंगल—————– २५ दिब्यांग जनों समेत ५१विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान—— वाराणसी २४ मार्च सामाजिक संस्था लोक चेतना के तत्वाधान में होली त्यौहार के तीसरे दिन मंगलवार कोसांध्य वरुणा तट का शास्त्री जी घाट साहित्य विरहा लोक गीत भोजपुरी गायन ग्रूप नृत्य नाटिका का भब्य प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों को खूब रिझाया।कार्यक्रम का उद्घाटन सायं ७ बजे आमन्त्रित अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू सेण्ट्रल वार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम बनारस वार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष डा०असि भारद्वाज अध्यक्ष राजस्व बार एसोशिएशन डा० जितेन्द्र तिवारी दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री आर पी कुशवाहा पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश पाठक इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक अभिजित दीक्षित दूरदर्शन के निदेशक आर के साहू कृभकों के निदेशक अजय कुमार राय ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।जबकि पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे ३० कवियों द्वारा सायं ५ बजे से कवि सम्मेलन में काब्य पाठ किया गया।वरुणा आरती के बाद राष्ट्रीय विरहा गायक दीपक सिंह द्वारा चैती लोक गीत के प्रस्तुती के साथ एस एन परफारमेन्स के ४० बच्चों ने भरत नाट्यम की मन मोहक प्रस्तुति की।विजन बाल्मिकी की टीम ने शिव पार्वतीका समूह नृत्य चन्दन दास के नेतृत्व में नरसिम्हा पर आधारित लीला प्रस्तुत किया।अरविन्द यादव ने ग्रूप ताइकाण्डो का कार्यक्रम कर आत्म रक्षा के संदेश दिए।समर्पण एकेडमी ने ग्रूप डांस मंच उत्तम ने योग का सन्देश दिया।सुरेन्द्र सुगम राजन तिवारी अभिषेक देव जगदीश सरस कीर्ती साहू अभिषेक गिरी रैमल कश्यप महिमा वर्मा सहित दर्जनों भोजपुरी गायकों ने देवी पचरा गीत समेत अन्य गानों की शानदार प्रस्तुती से दर्शकों की तालियां बटोरी ।वरिष्ठ साहित्यकार डा० अत्रि भारद्वाज की अध्यक्षता में लोक चेतना के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता तनहां के संचालन में जयशंकर यादव जय,दयाराम विश्वकर्मा, सतीश द्विवेदी, संन्ध्या श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा ,कुम्भू मौर्या, विदुषी अयन पटेल आदि कवि गण ने हास्य व्यंग की रचनाओं से सराबोर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक चेतना के प्रदेश अध्यक्ष के के उपाध्याय ने किया,संचालन प्रधान महासचिव कैलाश सिंह ने किया।इस अवसर पर सर्व श्री निशान्त वरनवाल,भानु प्रताप राय सोनू,मंटू जायसवाल, केशव प्रसाद सेठ, संजय श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव अरूण मौर्य राकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।




