Saturday, April 18, 2026

चौरा माता का वार्षिक श्रृंगार पर अखंड रामायण व भंडारा का आयोजन

चौरा माता का वार्षिक श्रृंगार पर अखंड रामायण व भंडारा का आयोजन

 

रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहन सराय में नवरात्र के समापन अंतिम दिन रामनवमी पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौरा माता का वार्षिक श्रृंगार एवं अखंड रामायण एवं हवन पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया। महिलाओं सहित क्षेत्रीय लोगों द्वारा दर्शन पूजन हेतु भारी भीड़ लगी रही। जिसके दौरान ग्राम वासियों के सहयोग से चौरा माता मंदिर पर रंग-बिरंगे झालर बत्तियों द्वारा मनमोहक सजावट के साथ चौरा माता चौराहा का भब्य श्रृंगार किया गया। अखंड रामायण के उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir