चंदौली। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत जनपद चंदौली की बलुआ पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में करीब 12 लाख रुपये कीमत की जब्तशुदा शराब को गड्ढा खोदकर विनष्ट किया गया।
प्रमुख बिंदु:
- कुल शराब: 1781 लीटर (अंग्रेजी व देशी)।
-
अभियोगों की संख्या: वर्ष 2024 और 2025 के कुल 15 मामले।
-
कीमत: लगभग 12 लाख रुपये।
-
स्थान: थाना बलुआ परिसर।
पूरी पारदर्शिता के साथ हुई कार्रवाई
माननीय न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) एफटीसी द्वितीय/न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के आदेश पर गठित विशेष टीम की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी हुई। अभियोजन अधिकारी विजय पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक दीपक ओझा और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की मौजूदगी में मालखाने से शराब निकालकर नष्ट की गई। सुरक्षा और प्रमाणिकता के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
सैंपल सुरक्षित, बाकी पर चला ‘बुलडोजर’
नियमों के अनुसार, बरामद किए गए माल में से प्रत्येक ब्रांड का एक-एक सैंपल रासायनिक परीक्षण (Chemical Analysis) के लिए सुरक्षित रखा गया है, जबकि शेष शराब को जमीन में दफन कर दिया गया।
इन अधिकारियों की रही विशेष भूमिका:
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में बलुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ यह एक सख्त संदेश है।
टीम के सदस्य:
-
विजय पाण्डेय (अभियोजन अधिकारी)
-
महेश कुमार (कार्यालय लिपिक)
-
दीपक ओझा (आबकारी निरीक्षक)
-
अरुण प्रताप सिंह (थानाध्यक्ष)
-
अनन्त कुमार भार्गव (व.उ.नि.)
-
सैय्यद सरताज (हे.मु.)




