Saturday, April 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 साल पुराने मामले में वारंटी सोनू गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़: चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 साल पुराने मामले में वारंटी सोनू गिरफ्तार

चन्दौली (उत्तर प्रदेश): अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहाबगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के कड़े रुख के बाद, पुलिस टीम ने दशकों पुराने केस में वांछित एक अभियुक्त को धर दबोचा है।

प्रमुख बिंदु:

  • अभियुक्त की पहचान: सोनू पुत्र मेवा (उम्र 58 वर्ष), निवासी ग्राम कटवामाफी, थाना शहाबगंज।
  • मामला: मान0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विचाराधीन क्रिमिनल अपील संख्या 1999/1987 (सोनू व अन्य बनाम यूपी राज्य)।
  • कार्रवाई: थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर दबिश देकर रविवार रात 08:00 बजे उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की तत्परता

​अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में शहाबगंज पुलिस ने इस पुराने मामले में सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की। टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उ0नि0 अंगद सिंह, का0 राहुल यादव और हे0का0 महेश प्रताप सिंह शामिल रहे।

कानूनी प्रक्रिया जारी

​थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि लंबित मामलों के निस्तारण और वारंटियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चंदौली से ~ परीक्षित उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir