Sunday, April 19, 2026

वाराणसी आज तुलसी घाट स्थित संकट मोचन मंदिर के मंहत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र जी के आवास पर आयोजित

 

वाराणसी आज तुलसी घाट स्थित संकट मोचन मंदिर के मंहत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र जी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महंत जी ने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान जी की जयंती के अवसर पर 103 वाँ अधिवेशन एवं श्री रामायण सम्मेलन, श्री मानस व्यास सम्मेलन का आयोजन 02 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 को प्रातः श्री हनुमान जी की पूजन आरती एवं झांकी से होगी। इसके बाद 103 वाँ छः दिवसीय विश्व विख्यात संकट मोचन संगीत समारोह 06 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें 11 पद्म अवॉर्डी सहित लगभग 150 अधिक से प्रख्यात कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन सम्राट अनूप जलोटा, विदुषी मालिनी अवस्थी, पंडित यू राजेश, पंडित शिवमणि, पंडित विश्व मोहन भट्ट, विदुषी जसपिंदर नरूला, पंडित महेश काले, उस्ताद गुलाम अब्बास खान, पंडित सतीश व्यास, पंडित अजय पोहनकर, रोनू मजूमदार, कंकड़ा बनर्जी, रति कांत महापात्रा, पंडित अभय रुस्तम सोपोरी, पंडित साजन मिश्र अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी कार्यकम प्रतिदिन सांय 07.30 से शुरू होगा। इस अवसर प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि एक कला दीर्घा भी लगाई जाएगी जिसमें श्री हनुमान जी एवं श्री भैरव जी की कलाकृतियों को भव्य रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

रिपोर्ट – राजेश मिश्रा वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir