Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

चंदौली, 31 मार्च 2026 – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समस्त थानों की एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों/कस्बों/अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

इस अभियान के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय चरण के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir