Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली के नवागत पुलिस अधीक्षक मीडिया से हुए रूबरू


2019 बैच के युवा IPS आकाश पटेल ने चंदौली में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कार्यभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।उनके संबोधन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

अपराध पर जीरो टॉलरेंस: जिले में ‘मनबढ़ई’ और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना उनकी प्राथमिकता है।

तस्करी पर लगाम: यूपी-बिहार बॉर्डर के थानों पर पुलिसिंग मजबूत की जाएगी। पशु तस्करी (गौ तस्करी) और शराब की तस्करी को पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए

प्रभावी जनसुनवाई: हर फरियादी की समस्या का समाधान स्थानीय थाने पर ही हो, ताकि उन्हें मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। थानों में सुनवाई को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।

सड़क सुरक्षा और मनचलों पर नकेल: मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखा छोड़ने वाली बाइक), खतरनाक स्टंट करने वालों और स्कूल-कॉलेजों के बाहर जमावड़ा लगाने वाले मनचलों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।IPS आकाश पटेल इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी कार्यकुशलता साबित कर चुके है

चंदौली से परीक्षित उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir