Saturday, April 18, 2026

मनमोहक झांकियो के साथ गायत्री परिवार की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा,गुजा जयकारा

मनमोहक झांकियो के साथ गायत्री परिवार की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा,गुजा जयकारा

 

संगीतमय श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा में श्रोताओं ने सुनी मां गायत्री की महिमा

 

रोहनिया।गायत्री शक्तिपीठ नगवा वाराणसी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण ग्राम वासियों की सहयोग से मोहनसराय चौराहा स्थित गंगापुर रोड के किनारे शाखा गायत्री परिवार मोहनसराय द्वारा तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके शुभारंभ पर शनिवार को सुबह 10 बजे मनमोहक विभिन्न कई झांकियो के साथ लंबी कतार में गायत्री परिवार एवं क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं द्वारा मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मोहन सराय चौराहा स्थित अदलपुरा रोड से नगवा शक्तिपीठ से आए हुए टीमों द्वारा विधिवत वरुण पूजन कर शुभारंभ हुई जो बाईपास ओवर ब्रिज से बैरवन होते हुए मां गायत्री की जयकारा लगाते हुए संपूर्ण मोहन सराय गांव का भ्रमण करते हुए मोहन सराय चौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जहां पर लोगों ने कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर गुलाब की पंखुड़ियां से स्वागत करते हुए अंदर प्रवेश कराया और मंत्रोच्चारण के साथ मां गायत्री की विधिवत पूजन के उपरांत कलश यात्रा संपन्न हुआ। कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। उसके उपरांत शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा में कथावाचक विद्याधर मिश्र ने मां गायत्री की महिमा का गुणगानकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र कुमार मिश्रा,अक्षय मिश्रा, कुमार सत्यम, बनारसी प्रसाद, अरविंद श्रीवास्तव, रमेश आचार्य, वीरेंद्र सिंह, रमाशंकर द्विवेदी ,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, शिव शंकर पाल, विद्या गुप्ता, लालता प्रसाद, माया सिंह पटेल, विमला सहित शक्तिपीठ नगवा एवं प्रज्ञा मंडल परोरवा व लोहता की टीम के लोग शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir