Friday, August 21, 2026

लहिया प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह व ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

लहिया प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह व ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

 

 

सेवापुरी। आराजी लाइन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लहिया में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे नवोदय एवं अटल आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया साथ ही ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ भी हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं।

मुख्य अतिथि ने नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र कृष्णा पाल एवं अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रा महिमा पटेल को सम्मानित कर उपहार प्रदान किया। उन्होंने अभिभावकों और ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बेहतर सुविधाएं और योग्य शिक्षक उपलब्ध कराए जा रहे हैं ऐसे में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराया जाए। उन्होंने बच्चों की सफलता का श्रेय शिक्षक अजय कुमार को दिया।

डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने भी शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत अधिक नामांकन पर जोर दिया। उन्होंने नोडल शिक्षक अजय कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि वे यूट्यूब चैनल ‘नव शिक्षण’ व व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई और बताया कि इस वर्ष नवोदय में 16 बच्चों का चयन हुआ है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। कार्यक्रम में ‘ज्ञान और मस्ती’ सभा के नए बैनर का अनावरण भी किया गया।

इस अवसर जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, ग्राम प्रधान बृजेश पटेल सबलू पाल, जयप्रकाश सिंह अरविंद सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir