Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मुख्य विकास अधिकारी ने किया चिरईगांव ब्लॉक का औचक निरीक्षण, हैण्डपम्पों की मरम्मत और अभिलेखों की जांची स्थिति

 वाराणसी, चिरईगांव। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रखर कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे चिरईगांव ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक ब्लॉक में रुककर उन्होंने विभिन्न पटलों की गहन समीक्षा की और विकास कार्यों की प्रगति जांची।

सीडीओ ने ब्लॉक सभागार, राज्य आजीविका मिशन, मनरेगा और पंचायत पटल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आईजीआरएस (IGRS) शिकायतों के निस्तारण, अनुदान पंजिका, उपस्थिति और भ्रमण पंजिका का भी अवलोकन किया। पेयजल व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने बीडीओ छोटे लाल तिवारी को निर्देशित किया कि आरओ प्लांट की सर्विसिंग की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित की जाए।

पेयजल की समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक में मरम्मत योग्य 391 हैण्डपम्पों में से 258 की मरम्मत की जा चुकी है, जबकि रिबोर योग्य सभी 35 हैण्डपम्पों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir