Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी व ननदोई ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी व ननदोई ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप

 

चन्दौली। जनपद के थाना बबुरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने ननदोई के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

 

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बबुरी पुलिस ने मामले का सफल अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी राम दुलारी और उसके ननदोई रामजनम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है।

 

क्या है पूरा मामला?

1 मार्च 2026 को हीरा वियार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके भतीजे राजवंश वियार ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जांच के दौरान सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि मृतक की पत्नी राम दुलारी का अपने ननदोई रामजनम से अवैध संबंध था। घटना की रात दोनों के बीच संबंध बनाते समय मृतक ने उन्हें देख लिया, जिसके बाद विवाद हुआ।

विवाद के दौरान पहले रामजनम ने गला दबाया और फिर दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।

 

सुबह किया नाटक

हत्या के बाद पत्नी ने रोने-चिल्लाने का नाटक कर घटना को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति को झूठा फंसाकर आर्थिक लाभ लेने की योजना भी बनाई थी।

पुलिस की कार्रवाई

 

7 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir