Saturday, April 18, 2026

कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बन प्रतिष्ठा गुप्ता ने मीरजापुर का नाम किया रोशन, बताई सफलता की रणनीति 

कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बन प्रतिष्ठा गुप्ता ने मीरजापुर का नाम किया रोशन, बताई सफलता की रणनीति

प्रतिष्ठा गुप्ता ने पीसीएस 2024 परीक्षा में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनकर मीरजापुर और जमालपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रतिदिन 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी की स्थानीय बाजार निवासी व्यापारी श्यामधनी गुप्ता की बिटिया प्रतिष्ठा गुप्ता ने पीसीएस 2024 परीक्षा में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन कर दिया।

 

प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को, मुख्य परीक्षा जून 2025 में हुआ था एवं परिणाम 29 जून को घोषित हुआ जिसमें चयनित होकर सफलता का परचम लहरा दिया।

 

हाईस्कूल की परीक्षा 2013 में एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2015 में देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर से प्रथम श्रेणी में, बीटेक की परीक्षा कृष्णा इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से 2020 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।

 

प्रतिष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया। कहा कि निरंतर मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है। असफलता से हिम्मत नहीं हारना चाहिए।

 

उसने बताया कि दिल्ली में रहकर सेल्फ स्टडी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी किया। प्रतिदिन आठ से नौ घंटे तक नियमित अध्ययन किया। बताया कि तीसरे प्रयास में परीक्षा में सफलता मिली। प्रथम एवं द्वितीय प्रयास में मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुई थी बताया कि 2025 में आईएस परीक्षा का इंटरव्यू भी दिया था। बड़े भाई चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. डीके गुप्ता पूर्व चिकित्साधिकारी पुलिस लाइन गाजीपुर में रह चुके है। भाभी बबिता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ है। छोटे भाई ओमप्रकाश गुप्ता यूपी पीसीएल में अवर अभियंता है। बड़ी बहन गीता गुप्ता शिक्षक एवं तारा गुप्ता गृहिणी है।

 

माता रूक्मणि गुप्ता गृहिणी है। बिटिया की उपलब्धि पर ग्राम प्रधान रविशरण गुप्ता, रामराज गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, ग्राम प्रधान सतीश सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, ज्योति शरण उपाध्याय आदि ने बधाई दिया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir