वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा सेक्स-रैकट, दो नाबालिग हिरासत में :- संचालिका मौके से गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था गंदा-धंधा
वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र के सोना तालाब इलाके में स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। जिसमें 6 लड़कियां संचालिका के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल एसीपी सारनाथ पकड़ी गयी युवतियों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें दो नाबालिग लड़कियां भी पकड़ी गयी हैं।
फिलहाल सारनाथ थाने में सभी को रखा गया है और अधिकारी सभी से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक कोई भी अधिकारी कुछ बोल नहीं रहा है और न ही कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
खबर अपडेट की जा रही है…




