Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सेवापुरी: ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में भट्ठा स्वामियों की अहम बैठक संपन्न

सेवापुरी: ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में भट्ठा स्वामियों की अहम बैठक संपन्न

वाराणसी। सेवापुरी क्षेत्र में ईंट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ की अध्यक्षता में ईंट भट्ठा मालिकों की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। इस बैठक में भट्ठा उद्योग पर आए संकट और भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर चर्चा हुई।

विधायक सुशील सिंह का सम्मान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील कुमार सिंह रहे। सभा की शुरुआत में अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ ने विधायक को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने सभी भट्ठा मालिकों की शिकायतों और समस्याओं को बिंदुवार सुना।

इन युवा साथियों ने संभाली कार्यक्रम की कमान
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक टीम की भूमिका सराहनीय रही। मुख्य रूप से राहुल सिंह (सन मार्क ईंट) के साथ चंदन सिंह, ईशान जायसवाल, आनंद सिंह, राजेश्वर सिंह और पंकज सिंह ने पूरी तत्परता से आयोजन की व्यवस्था संभाली और कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

प्रमुख उपस्थिति
बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें:घनश्याम सिंह यादव (महामंत्री)सत्येंद्र सिंह सत्या (सचिव)अजीत सिंह और (हरिओम) कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह आलोक पांडे आनंद पांडे अभयनाथ सिंह ओम प्रकाश सिंह, हीरालाल विश्वकर्मा लालजी यादव प्रवीण सिंह अरविंद सिंह हेमंतकमार सिंह सुरेश यादव

समस्याओं पर एकजुटता का आह्वान
अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि वर्तमान समय में भट्ठा उद्योग कई चुनौतियों से जूझ रहा है। विधायक सुशील सिंह ने आश्वस्त किया कि वह स्वयं इन समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे और शासन स्तर पर जो भी संभव होगा, उसे पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir