Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मोकलपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, केक काटकर दी गई श्रद्धांजलि

मोकलपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, केक काटकर दी गई श्रद्धांजलि

वाराणसी (चिरईगांव): चिरईगांव विकास खंड के मोकलपुर ग्राम सभा (ढाब) में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

संगठन मंत्री ने किया अभिवादन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बीजेपी के मंडल मंत्री एवं प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र उर्फ प्रभाकर कनौजिया ने केक काटकर जयंती उत्सव का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित, संगठित और संघर्षशील समाज का जो सपना देखा था, उसे साकार करना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में गांव के संभ्रांत नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से जियालाल , विजय यादव,वीरेन्द्र, डाक्टर अखिलेश अनिल, रोहित रामराज, पिंटू, विजय नाथ, डब्लू ,रोहित, साहब, कन्हैया और पारस सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को जय भीम बोलकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir