वाराणसी चिरईगांव-*जनपद के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।यहां किसानों ने अपनी समस्याओं को उठाया जिसका समुचित समाधान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सुझाया।
उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को बताया कि हरी खाद तैयार करने के लिए ढैंचा का बीज जल्द ही कृषि विभाग के सभी राजकीय बीज गोदामों पर पहुंच जायेगा।उन्होंने बताया कि बीज मिनीकिट एवं कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए जल्दी ही पोर्टल खुलने वाला है।
किसानों को सलाह दी कि सोलर पम्प की बुकिंग आने पर पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराये जिस पर 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलने की सम्भवना है। समस्त प्रदर्शन के कृषि निवेश अब पीयूएस मशीन से ही बितरित किये जायेंगे।मिलेगा ।सभी योजनाओं पर अनुदान के लिए कृषि विभाग के पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कराने वाले कृषकों को अनुमन्य सुविधाए प्राप्त हो सकेगी।
*जनपद में 29 क्रय केंद्रों पर हो रही गेहूं की खरीद-*
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के 29 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है और हर क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध हैं।अबकी बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि खाद्य विपणन विभाग में पंजीकरण कराने एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद ही किसानों के गेहॅू की खरीद होगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों द्वारा फार्मरी रजिस्ट्री नही करायी गयी है, उनके गेहॅू की खरीद इस बार नही होगी।ऐसे में सभी किसान गांव में आयोजित कैम्पों में तत्काल फार्मर रजिस्ट्री करा लें।
*किसान दिवस में इनकी रही उपस्थिति-*
कृषि विभाग के साथ-साथ ,पशुपालन विभाग, नलकूप विभाग, नलकूप खण्ड चन्दौली एवं जौनपुर , लधु सिंचाई, सिंचाई विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, यूपीनेडा , अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि के साथ ही कृषि वैज्ञानिक डा.राहुल सिंह,सहायक निदेशक मृदा राजेश कुमार राय,जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार,जिला कृषि रक्षा अधिकारी वृजेश विश्वकर्मा सहित जनपद के समस्त विकास खण्डों से प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन उप कृषि निदेशक ने किया।





